सूर्य ग्रहण कब है | सूर्य ग्रहण कितने बजे लगेगा | Surya grahan kab hai, kitne baje lagega

Published By: Bhakti Home
Published on: Wednesday, Oct 2, 2024
Last Updated: Wednesday, Oct 2, 2024
Read Time 🕛
3 minutes
Table of contents

Surya grahan kab hai, Surya grahan kitne baje lagega: आज बुधवार को इस साल का दूसरा और आखिरी सूर्य ग्रहण लगेगा। ज्योतिष दृष्टि से इस साल का आखिरी सूर्य ग्रहण बेहद खास माना जा रहा है। ग्रहण का असर देश, राशि और व्यक्ति पर भी देखने को मिलता है। 

सूर्य ग्रहण कब है | Surya grahan kab hai | सूर्य ग्रहण कितने बजे लगेगा | Surya grahan kitne baje lagega

सूर्य ग्रहण की स्थिति तब बनती है, जब चंद्रमा सूर्य और पृथ्वी के बीच आ जाता है। चंद्रमा के आ जाने से सूर्य की रोशनी पृथ्वी तक नहीं पहुंच पाती है। 

आज का सूर्य ग्रहण वलयाकार होगा, जिसके कारण आसमान में आग की अंगूठी जैसा नजारा देखने को मिल सकता है। आइए जानते हैं आज के सूर्य ग्रहण का समय, भारत पर इसका असर, ग्रहण के अलग-अलग चरण और किन देशों और शहरों में यह दिखाई देगा। 

सूर्य ग्रहण कितने बजे लगेगा (Surya grahan kitne baje lagega)

सूर्य ग्रहण रात 9:13 बजे से लगेगा।  सूर्य ग्रहण 2 अक्टूबर को रात 9:13 बजे शुरू होगा, जो मध्य रात्रि 3:17 बजे तक रहेगा।

 

सूर्य ग्रहण कब है | Surya grahan kab hai 

Surya grahan start time (सूर्य ग्रहण प्रारंभ समय) - 2 October 09:13 PM (India Time)

Surya grahan end time (सूर्य ग्रहण समाप्ति समय) - 3 October 03:17 AM (India Time)

 

ग्रहण के विभिन्न चरण

आंशिक ग्रहण - 2 अक्टूबर, 15:42:59 (UTC)
पूर्ण ग्रहण - 2 अक्टूबर, 16:50:38 (UTC)
अधिकतम ग्रहण - 2 अक्टूबर, 18:45:04 (UTC)
पूर्ण ग्रहण देखने के लिए Last Date / Time - 2 अक्टूबर, 20:39:15 (UTC)
आंशिक ग्रहण देखने के लिए Last Date / Time  - 2 अक्टूबर, 21:47:00 (UTC)

 

क्या भारत में दिखेगा रिंग ऑफ फायर?

साल का दूसरा सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा। इसलिए यहां सूतक मान्य नहीं होगा। 

रिंग ऑफ फायर का नजारा भारत में दिखाई नहीं देगा।

 

आज का सूर्य ग्रहण कैसा होगा

  • आज लगने वाला आखिरी सूर्य ग्रहण पूर्ण सूर्य ग्रहण नहीं होगा क्योंकि चंद्रमा की छाया सूर्य का केवल 93% भाग ही ढक पाएगी। 
  • आज लगने वाला सूर्य ग्रहण वलयाकार सूर्य ग्रहण होगा। 
  • चंद्रमा की छाया सूर्य के केंद्र से मिलकर आकाश में सूर्य के चारों ओर एक वलय का आकार बनाएगी।

 

किन देशों में दिखेगा सूर्य ग्रहण

  • पंचांग के अनुसार, वलयाकार सूर्य ग्रहण दक्षिण अमेरिकी महाद्वीप के चिली और अर्जेंटीना के क्षेत्रों में दिखाई देगा। 
  • आंशिक सूर्य ग्रहण उत्तरी अमेरिका के कुछ दक्षिणी भागों, प्रशांत महासागर के अधिकांश भाग, दक्षिणी अटलांटिक महासागर, अंटार्कटिका और दक्षिण अमेरिका में दिखाई देगा।

 

शहर जहाँ सूर्य ग्रहण दिखाई देगा

  • अर्जेंटीना में, चिली में हंगा रोआ वालपाराइसो और प्यूर्टो डेसेडो दक्षिण अमेरिकी महाद्वीप के कुछ ऐसे शहर हैं जहाँ वलयाकार सूर्यग्रहण दिखाई देगा। 
  • संयुक्त राज्य अमेरिका में, होनोलुलु हवाई, अपिया समोआ, सैंटियागो चिली, साओ पाउलो ब्राज़ील, सुवा फ़िजी, मोंटेवीडियो उरुग्वे और ब्यूनस आयर्स अर्जेंटीना जैसे कुछ लोकप्रिय शहरों में आंशिक सूर्यग्रहण देखा जा सकता है।

 

सूर्य  ग्रहण कहां दिखाई नहीं देगा

  • यह ग्रहण भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका, नेपाल, अफगानिस्तान, मॉरीशस, संयुक्त अरब अमीरात और अन्य एशियाई देशों में दिखाई नहीं देगा। 
  • साथ ही यह ग्रहण यूरोप, अफ्रीका, उत्तरी अमेरिका के उत्तरी भागों और ऑस्ट्रेलियाई महाद्वीप के देशों से भी दिखाई नहीं देगा।

 

अस्वीकरण: हम यह दावा नहीं करते हैं कि इस लेख में दी गई जानकारी पूरी तरह से सत्य और सटीक है। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए कृपया संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ से सलाह लें।

 

 

 

BhaktiHome