Karwa chauth ki aarti | Karwa aarti

Published By: bhaktihome
Published on: Friday, October 10, 2025
Last Updated: Friday, October 10, 2025
Read Time 🕛
2 minutes

करवा चौथ माता की आरती | Chauth Mata Ki Aarti

 

करवा माता की आरती 1| Karwa Mata Ki Aarti In Hindi

ॐ जय कारवा माता, तेरी जय करवा माता। 

सदा सुहागन का वर तुमसे ही माता।।1।। ॐ जय कारवा माता-2

 

सभी सुहागन मैया, तुमको ही ध्‍याये। मैया तुमको ही ध्याये.... 

अपनी सुहाग की लंबी, उम्र का वर पाए।।2।। ॐ जय कारवा माता

 

व्रत सुहाग के नाम का, सबने आज किया। मैया सबने आज किया..

एक साथ हम देखें, चंदा और पिया।।3।। ॐ जय कारवा माता

 

रात सुहागो वाली आज मां आयी है। मैया आज मां आयी है.... 

तेरे नाम की मैया ज्योति जलायी है।।4।। ॐ जय करवा माता



सती नारी के लिए तो पति परमेश्वर है। मैया पति परमेश्वर है.... 

स्वर्ग से भी मां सुंदर होता फिर घर है।।5।। ॐ जय करवा माता

 

बिना वर की रहूं मां सदा सुहागन मैं। मैया मां सदा सुहागन में.... 

हर एक वर्ष यूंही करूं तेरा वंदन मैं।।6।। ॐ जय करवा माता

 

करने को मां पूजा थाल सजाया है। मैया थाल सजाया है.... 

दिन ये सुहागो वाला मैंने पाया है।।7।। ॐ जय करवा माता

 

करवा मैया को जो नारी है ध्याये। मैया जो नारी है ध्याये....

सदा सुहागन का वर वो तो है पाये।।8।। ॐ जय करवा माता

 

ॐ जय कारवा माता, तेरी जय करवा माता। 

सदा सुहागन का वर तुमसे ही माता।। ॐ जय करवा माता

यह आरती मुख्य रूप से अखंड सौभाग्य, पति की दीर्घायु और घर में सुख-संपत्ति की कामना के लिए गाई जाती है।

 

करवा माता की आरती 2 | Karwa Mata Ki Aarti In Hindi

ओम जय करवा मैया , माता जय करवा मैया।
जो व्रत करे तुम्हारा, पार करो नइया..
ओम जय करवा मैया।

सब जग की हो माता, तुम हो रुद्राणी।
यश तुम्हारा गावत, जग के सब प्राणी.. ओम जय करवा मैया।
कार्तिक कृष्ण चतुर्थी, जो नारी व्रत करती।
दीर्घायु पति होवे , दुख सारे हरती..
ओम जय करवा मैया। होए सुहागिन नारी, सुख संपत्ति पावे।
गणपति जी बड़े दयालु, विघ्न सभी नाशे..
ओम जय करवा मैया।

करवा मैया की आरती, व्रत कर जो गावे।
व्रत हो जाता पूरन, सब विधि सुख पावे..
ओम जय करवा मैया।

 

BhaktiHome