2024 ka jitiya kab hai and jitiya ka paran kab hai

Published By: Bhakti Home
Published on: Tuesday, Sep 24, 2024
Last Updated: Tuesday, Sep 24, 2024
Read Time 🕛
3 minutes
Table of contents

2024 ka jitiya kab hai and jitiya ka paran kab hai:  हर साल आश्विन मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को जितिया व्रत रखा जाता है। इसे जीवित्पुत्रिका (Jivitputrika Vrat 2024) और जिउतिया व्रत के नाम से भी जाना जाता है। 

यह त्यौहार 3 दिनों तक बड़े ही उत्साह के साथ मनाया जाता है। शुभ अवसर पर महिलाएं निर्जला व्रत रखती हैं और यह व्रत नहाय खाय से शुरू होता है। वहीं, व्रत खोलने के बाद इसका समापन होता है। आइए इस लेख में आपको बताते हैं कि जितिया व्रत क्यों रखा जाता है और नहाय खाय और पारण की सही तिथि के बारे में।

इस साल जितिया व्रत 25 सितंबर बुधवार को मनाया जाएगा और इस दिन महिलाएं अपनी संतान की दीर्घायु के लिए निर्जला व्रत रखती हैं और भगवान जीमूतवाहन की पूजा करती हैं। 

भगवान जीमूतवाहन की व्रत कथा सुनने के बाद ही पूजा पूरी मानी जाती है। जितिया व्रत मुख्य रूप से बिहार, झारखंड और पूर्वी उत्तर प्रदेश में मनाया जाता है। आइए जानते हैं व्रत के शुभ मुहूर्त और पूजा विधि के बारे में विस्तार से।

2024 ka jitiya kab hai and jitiya ka paran kab hai

हिंदू धर्म में जीवित्पुत्रिका व्रत या जितिया व्रत का विशेष महत्व माना जाता है। महिलाएं अपनी संतान की दीर्घायु के लिए यह व्रत रखती हैं। इस व्रत को सबसे कठिन व्रतों में से एक माना जाता है। 

महिलाएं बिना अन्न-जल ग्रहण किए यह व्रत रखती हैं और अपनी संतान के बेहतर स्वास्थ्य और सफलता की कामना करती हैं। 

इस साल महिलाएं जितिया व्रत 25 सितंबर, बुधवार को रखेंगी। 

इस दिन महिलाएं निर्जला व्रत रखती हैं और भगवान जीमूतवाहन की विधि-विधान से पूजा करती हैं। आइए आपको बताते हैं जितिया व्रत का महत्व, पूजा विधि, शुभ मुहूर्त और व्रत रखने के लाभ।

 

जितिया व्रत की तिथि कब से कब तक है 

  • जितिया व्रत आश्विन मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को रखा जाता है। 
  • आश्विन मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि इस साल 24 सितंबर को दोपहर 12:38 बजे से शुरू होगी। 
  • इसका समापन 25 सितंबर को दोपहर 12:10 बजे होगा। 
  • जितिया व्रत रखने वाली माताएं 25 सितंबर को पूरा दिन और पूरी रात व्रत रखेंगी और अगले दिन यानी 26 सितंबर को अपना व्रत खोलेंगी।
  • सुबह 4:35 बजे से 5:23 बजे तक व्रत खोला जाएगा।

 

Jitiya ka paran kab hai | जितिया व्रत पारण कब है | Jitiya Vrat 2024 Paran date and Time

जितिया व्रत 25 सितंबर को रखा जाएगा। अगले दिन यानी 26 सितंबर को सूर्योदय के बाद व्रत का पारण किया जाएगा।

 

जितिया व्रत 2024 नहाय खाय कब है (Jitiya vrat 2024 Nahay Khay Date) 

  • जितिया व्रत की शुरुआत नहाय खाय से होती है. इस व्रत से एक दिन पहले नहाय खाय की परंपरा निभाई जाती है.
  • इस साल नहाय खाय 24 सितंबर को है. इस खास मौके पर कई तरह के व्यंजन बनाए जाते हैं. महिलाएं सात्विक भोजन का सेवन करती हैं.

 

जितिया  नहाय-खाय विधि और नियम

  • नहाय-खाय के दिन व्रती महिलाएं सुबह जल्दी उठकर पवित्र नदी में स्नान करती हैं। 
  • जिन महिलाओं के लिए नदी में स्नान करना संभव नहीं है, वे घर पर ही पानी में थोड़ा गंगाजल मिलाकर स्नान करती हैं। 
  • इसके बाद विधि-विधान से पूजा की जाती है। 
  • पूजा के बाद ही सात्विक भोजन ग्रहण किया जाता है। 
  • ध्यान रखें कि नहाय-खाय के दिन भूलकर भी लहसुन-प्याज युक्त भोजन न करें।

 

BhaktiHome