गणेश जी के 11 मंत्र | Ganesh ji ke 11 mantra

Published By: bhaktihome
Published on: Monday, September 16, 2024
Last Updated: Monday, September 16, 2024
Read Time 🕛
4 minutes
Rate it !
No votes yet
गणेश जी के 11 मंत्र Ganesh ji ke 11 mantra
Table of contents

Ganesh ji ke 11 mantra, गणेश जी के 11 मंत्र: हिंदू धर्म में भगवान गणेश को प्रथम पूजनीय और विघ्न विनाशक कहा जाता है। इनकी पूजा करने से कार्यों में बाधाएं नहीं आती हैं और सभी कार्य सफलतापूर्वक पूरे होते हैं।

 

गणेश जी के 11 मंत्र (Ganesh ji ke 11 mantra) सरल, सिद्ध मंत्र

ऋद्धि-सिद्धि के दाता कहे जाने वाले भगवान गणेश की पूजा के लिए बुधवार का दिन सबसे अच्छा माना जाता है। इस दिन पूजा, व्रत और मंत्रों के जाप से श्री गणेश जल्द ही प्रसन्न होते हैं और भक्तों को आशीर्वाद देते हैं। भगवान गणेश की पूजा में मंत्रों का जाप करने से सभी बिगड़े काम बनने में मदद मिलती है और कई ग्रह दोषों से भी मुक्ति मिलती है।

आइए जानते हैं गणेश जी के 11 मंत्र (Ganesh ji ke 11 mantra) जिनसे रिद्धि सिद्धि यश कीर्ति मिलती है।

1 - ॐ गं गणपतये सर्व कार्य सिद्धि कुरु कुरु स्वाहा

 

ॐ गं गणपतये सर्व कार्य सिद्धि कुरु कुरु स्वाहा

Benefit (लाभ) : यह गणेश जी का महामंत्र , सर्व कामना सिद्धि मंत्र (sarva kamna siddhi mantra) है। यह गणेश जी का सबसे सरल और प्रभावशाली मंत्र है। इस मंत्र का सच्चे मन और श्रद्धा से जाप करने से कार्यों में आने वाली सभी बाधाएं दूर हो जाती हैं।

 

2 - वक्रतुण्ड महाकाय सूर्य कोटी समप्रभा

 

गजाननाय विद्महे, वक्रतुण्डाय धीमहि, तन्नो दंती प्रचोदयात्।।
श्री वक्रतुण्ड महाकाय सूर्य कोटी समप्रभा निर्विघ्नं कुरु मे देव सर्व-कार्येशु सर्वदा॥

Benefit (लाभ) : पूर्व दिशा की ओर मुख करके बैठें और फिर इस मंत्र का 7 से 21 बार जाप करें। यदि आप कोई नया काम शुरू कर रहे हैं तो हवन, पूजा, आरती से पहले इस मंत्र का जाप करें।

 

3 - ॐ एकदन्ताय विहे वक्रतुण्डाय

 

ॐ एकदन्ताय विहे वक्रतुण्डाय धीमहि तन्नो दन्तिः प्रचोदयात् ॥

Benefit (लाभ) : इस मंत्र का जाप करने से गणपति जी  प्रसन्न होते हैं और भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूरी करते हैं।

 

4 - इदं दुर्वादलं ॐ गं गणपतये नमः

 

इदं दुर्वादलं ॐ गं गणपतये नमः

Benefit (लाभ) : पूजा के दौरान भगवान गणेश को दूर्वा चढ़ाते समय इस मंत्र का जाप करें। भगवान गणेश को दूर्वा बहुत प्रिय है। दूर्वा चढ़ाते समय इस मंत्र का जाप करने से बप्पा प्रसन्न होते हैं।

 

5 - ॐ ग्लौम गौरी पुत्र

 

ॐ ग्लौम गौरी पुत्र, वक्रतुंड, गणपति गुरु गणेश।
ग्लौम गणपति, ऋद्धि पति, सिद्धि पति. करो दूर क्लेश ।।

Benefit (लाभ) : इस मंत्र के जाप से घर के सभी कलह-क्लेश दूर होते हैं। घर खुशियों से भरा रहता है तथा धन, धान्य, समृद्धि, वैभव, विद्या, पराक्रम और शांति की प्राप्ति होती है।

 

6 - ॐ नमो गणपतये कुबेर येकद्रिको फट् स्वाहा

 

ॐ नमो गणपतये कुबेर येकद्रिको फट् स्वाहा।

Benefit (लाभ) : यह गणेश कुबेर मंत्र है। आपको इस मंत्र का प्रतिदिन 108 बार जाप करना चाहिए। इससे आपकी धन संबंधी समस्याएं दूर होंगी।

 

7  - ॐ ह्रीं ग्रीं ह्रीं

 

ॐ ह्रीं ग्रीं ह्रीं

Benefit (लाभ) : यह मंत्र चार अक्षरों का एक सरल मंत्र है। आप भगवान गणेश की पूजा करते समय इस मंत्र का 108 बार जाप कर सकते हैं। इससे सुख, धन और समृद्धि की प्राप्ति होती है।

 

8 - ॐ श्रीं गं सौभ्याय गणपतये वर वरद 

 

ॐ श्रीं गं सौभ्याय गणपतये वर वरद सर्वजनं में वशमानय स्वाहा।

Benefit (लाभ) : इस मंत्र का जाप करने से नौकरी और व्यापार से जुड़ी परेशानियां दूर होती हैं।

 

9 - ॐ ऐं ह्वीं क्लीं चामुण्डायै विच्चे

 

ॐ ऐं ह्वीं क्लीं चामुण्डायै विच्चे

Benefit (लाभ) : यह मंत्र बुध ग्रह से संबंधित है। कुंडली में बुध के दोष को दूर करने के लिए बुधवार के दिन इस मंत्र का जाप करें।

 

10 - ॐ वक्रतुण्डैक दंष्ट्राय

 

ॐ वक्रतुण्डैक दंष्ट्राय क्लीं ह्रीं श्रीं गं गणपते वर वरद सर्वजनं मे वशमानय स्वाहा

इस मंत्र का जाप करने से विवाह में आने वाली सभी बाधाएं दूर होती हैं। जिन लोगों के विवाह में देरी हो रही है, वे इस मंत्र का जाप कर सकते हैं।

 

11 - महाकर्णाय विद्महे, वक्रतुण्डाय धीमहि

 

महाकर्णाय विद्महे, वक्रतुण्डाय धीमहि, तन्नो दंती प्रचोदयात्।।
गजाननाय विद्महे, वक्रतुण्डाय धीमहि, तन्नो दंती प्रचोदयात्।।

Benefit (लाभ) : यह गणेश गायत्री मंत्र (Ganesh Gayatri mantra) है। गणेश गायत्री मंत्र का जाप करने से व्यक्ति का भाग्य चमक उठता है और हर कार्य अनुकूल होने लगता है। इस मंत्र का जाप एक निश्चित संख्या में अर्थात् 1 से 10 माला तक किया जा सकता है।

गणेश जी के 12 नाम मंत्र | Ganesh ji ke 12 naam ka mantra with meaning

अगर आपको ऊपर दिए गए मंत्र काठिन लग रहे हैं तो आप ये गणेश जी के 11 आसान सिद्ध मंत्र भी बोल सकते हैं

 

गणेश जी के 11 मंत्र (Ganesh ji ke 11 mantra) | आसान सिद्ध मंत्र

  1. ॐ श्री गणेशाय नम:
  2. ॐ गं गणपतये नम:
  3. ॐ वक्रतुंडाय नम:
  4. ॐ सुमुखाय नमः
  5. ॐ एकदन्ताय नमः
  6. ॐ गजाननाय नम:
  7. ॐ गजकर्णकाय नमः
  8. ॐ लम्बोदराय नमः
  9. ॐ विकटाय नमः
  10. ॐ विघ्ननाशाय नमः
  11. ॐ विनायकाय नमः

 

BhaktiHome पर हमारे पास गणेश जी के 108 नाम मंत्र भी हैं, आप  लिंक पर जा सकते हैं

 

BhaktiHome