
Ganesh visarjan havan mantra (गणेश विसर्जन हवन मंत्र): अनंत चतुर्दशी के दिन भगवान गणेश का विसर्जन बहुत धूमधाम से किया जाता है। गणपति विसर्जन के दौरान कुछ मंत्रों का लगातार जाप करना चाहिए। इससे घर-परिवार में शुभता बनी रहती है। यहां आपको गणेश विसर्जन हवन मंत्र (Ganesh visarjan havan mantra) और पूजा मंत्र के बारे में बताया गया है।
गणेश विसर्जन हवन मंत्र (Ganesh visarjan havan mantra)
गणेश विसर्जन हवन से पहले हमे श्री गणेश जी का ध्यान करना है इसके लिए गणेश जी के कुछ मंत्र नीचे दिए गए हैं। वैसे तो गणेश जी के हज़ारों नाम और हैं लेकिन आप उनमे से कुछ का जाप कर सकते हैं ।
गणेश जी के नाम मंत्र
गणेश जी का ध्यान करें और ये मंत्र कहें।
- ॐ गं गणपतये नमो नम:
- ॐ सिद्धि विनायक नमो नम:
- ॐ मोदाय नम:
- ॐ प्रमोदाय नम:
- ॐ सुमुखाय नम:
- ॐ दुर्मुखाय नम:
- ॐ अविध्यनाय नम:
- ॐ विघ्नकरत्ते नम:
- ॐ गणाध्यक्षाय नमः
- ॐ गजाननाय नमः
अगर आपको अधिक नाम मंत्र पढ़ने हैं तो इसे देखें
गणेश जी के 12 नाम मंत्र | Ganesh ji ke 12 naam ka mantra with meaning
108 Ganesha names, mantra and meaning in Hindi, Sanskrit and English
गणेश जी के सिद्ध मंत्र
अब गणेश जी के कुछ सिद्ध मंत्रों को कहेंगे। गणेश जी का ध्यान करें और नीचे दिए गए मंत्र कहें।
- ॐ नमो गणपतये कुबेर येकद्रिको फट् स्वाहा॥
- ॐ गं गणपतये सर्व कार्य सिद्धि कुरु कुरु स्वाहा ॥
- ॐ यान्तु देवगणा: सर्वे पूजामादाय मामकीम्। इष्टकामसमृद्धयर्थं पुनर्अपि पुनरागमनाय च॥
- गजाननाय विद्महे, वक्रतुण्डाय धीमहि, तन्नो दंती प्रचोदयात्॥
- वक्रतुण्ड महाकाय सूर्य कोटी समप्रभा निर्विघ्नं कुरु मे देव सर्व-कार्येशु सर्वदा॥
गणेश विसर्जन हवन मंत्र (Ganesh Visarjan Havan Mantra)
अब नीचे दी गई विधि के अनुसर गणेश विसर्जन हवन मंत्र जपें और आहुति दें ।
Step 1 - इस मंत्र का 7 बार जाप करें और अग्नि जलाएं।
ॐ अग्नये नमः ॥
Step 2 - इस मंत्र का 21 बार जप करें।
ॐ गुरुभ्यो नमः ॥
Step 3 - 7 आहुति अग्नि मे डालें
ॐ अग्नये स्वाहा ॥
Step 4 - 1 बार इस मंत्र का जाप करें
ॐ गं स्वाहा ॥
Step 5 - 11 बार इस मंत्र का जाप करें
ॐ भैरवाय स्वाहा ॥
Step 6 - 16 बार इस मंत्र का जाप करें
ॐ गुरुभ्यो नमः स्वाहा ॥
Step 7 - 108 बार इस मंत्र का जाप करें
ॐ गं गणपतये स्वाहा ॥
Step 8 - गणेश क्षमा मंत्र (Ganesh kshama mantra)
कहें, “मुझे भगवान गणपति का आशीर्वाद प्राप्त हो" फिर पूजा के दौरान जाने-अनजाने में हुई गलतियों के लिए क्षमा मांगें
मंत्र - 1 - गणेश विसर्जन क्षमा मंत्र (Ganesh visarjan kshama mantra)
आवाहनं न जानामि न जानामि विसर्जनम्।
पूजां चैव न जानामि क्षमस्व परमेश्वर॥
मंत्रहीनं क्रियाहीनं भक्तिहीनं गणाधिप।
यत्पूजितं मया देव! परिपूर्ण तदस्तु मे॥
मंत्र का अर्थ:
हे प्रभु ना तो मैं आपका आह्वान जानता हूं, ना ही विसर्जन,
पूजा करना भी नहीं जानता, परमेश्वर कृपया मुझे क्षमा करें।
हे गणेश जी! मैं मंत्र, क्रिया, भक्ति से हीन हूं।
मैं अपनी क्षमतानुसार पूजा कर रहा हूँ, कृपया मेरी गलतियों को क्षमा करें और इस पूजा को पूर्ण करें।
मंत्र - 2 - गणेश क्षमा प्रार्थना मंत्र (Ganesh kshama prarthana mantra)
यस्यस्मृत्या च नामोक्त्या तपः पूजा क्रियादिषु ।
न्यूनं सम्पूर्णतां याति सद्यो वन्दे गजाननम् ॥
मन्त्रहीनं क्रियाहीनं भक्तिहीनं गणाधिप ।
यत्पूजितं मया देव परिपूर्णं तदस्तुते ॥
Step 9 - अंत में सर्वे भवन्तु सुखिनः मंत्र कहें (sarve bhavantu sukhinah mantra)
ॐ सर्वे भवन्तु सुखिनः सर्वे सन्तु निरामयाः ।
सर्वे भद्राणि पश्यन्तु मा कश्चिद्दुःखभाग्भवेत् ।
ॐ शान्तिः शान्तिः शान्तिः
तीन बार पानी छिडककर ॐ शान्तिः शान्तिः शान्तिः कहें।