⛳ Latest Blogs 📢

संतान सप्तमी पूजा विधि, सामग्री | Santan saptami puja vidhi, samagri

Published By: Bhakti Home
Published on: Sunday, Sep 8, 2024
Last Updated: Sunday, Sep 8, 2024
Read Time 🕛
4 minutes
Santan saptami puja vidhi and samagri
Table of contents

संतान सप्तमी पूजा विधि (Santan saptami puja vidhi): संतान सप्तमी व्रत हर साल भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि को रखा जाता है। इस व्रत में भगवान शिव, माता पार्वती और श्री गणेश की पूजा का विधान है। 

संतान सप्तमी पूजा विधि और सामग्री (Santan saptami puja vidhi and samagri)

संतान सप्तमी को ललिता सप्तमी के नाम से भी जाना जाता है। माताएं अपनी संतान की लंबी आयु, अच्छे स्वास्थ्य और सुख समृद्धि के लिए संतान सप्तमी व्रत रखती हैं। आईये जानते हैं संतान सप्तमी पूजा विधि (Santan saptami puja vidhi) और संतान सप्तमी पूजा सामग्री (santan saptami puja samagri).

 

संतान सप्तमी पूजा सामग्री 

  • इस पूजा में भगवान शिव की पूजा परिवार सहित की जाती है। भगवान शिव का सपरिवार चित्र।
  • इसके अलावा लकड़ी की चौकी, कलश, अक्षत, रोली, मौली, केले का पत्ता, सफेद कपड़ा, फल, फूल, आम के पत्ते, 
  • भोग के लिए सात पूए या मीठी पूरियां
  • कपूर, लौंग, सुपारी, सुहाग का सामान, चांदी का कंगन या रेशमी धागा पूजा में अवश्य शामिल करें।

 

संतान सप्तमी पूजा विधि

  1. संतान सप्तमी के दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान करके स्वच्छ वस्त्र धारण करें और भगवान शिव और माता गौरी के सामने माथा टेककर व्रत का संकल्प लें।
  2. अब अपना व्रत आरंभ करें और व्रत रखते हुए पवित्रता के साथ पूजा के लिए प्रसाद तैयार करें। 
  3. इसके लिए खीर-पूरी और गुड़ की 7 पुड़िया या 7 मीठी पूरियां तैयार करें।
  4. यह पूजा दोपहर तक कर लेनी चाहिए। पूजा के लिए जमीन पर चौक बनाएं और उस पर चौकी रखकर उस पर शंकर पार्वती की प्रतिमा स्थापित करें।
  5. अब कलश स्थापित करें, उसमें आप के पत्ते सहित एक नारियल रखें। एक दीपक जलाएं और आरती की थाली तैयार करें जिसमें हल्दी, कुमकुम, चावल, कपूर, फूल, कलावा और अन्य सामग्री रखें।
  6. अब केले के पत्ते में 7 मीठी पूरियां बांधकर पूजा में रखें और पूजा करते समय भगवान शिव को कलावा चढ़ाएं और संतान की रक्षा और उन्नति की प्रार्थना करें।
  7. पूजा करते समय हाथ में सूती डोरी या चांदी की संतान सप्तमी चूड़ी पहननी चाहिए। 
  8. संतान प्राप्ति की कामना के लिए यह व्रत माता-पिता दोनों द्वारा किया जा सकता है। 
  9. पूजा के बाद धूप, दीप और नैवेद्य अर्पित करें और संतान सप्तमी कथा पढ़ें।
  10. व्रत खोलने के लिए पूजा में चढ़ाई गई सात मीठी पूरियां या पुए खाकर अपना व्रत खोलें।

 

संतान सप्तमी की कथा पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक  करें - संतान सप्तमी व्रत कथा | Santan saptami vrat katha

 


Please refer below if you want to see Santan saptami puja vidhi and samagri in English.

Santan Saptami Puja Samagri - in English

In this Puja, Lord Shiva is worshipped along with the family. Picture of Lord Shiva with his family. Apart from this, wooden stool, Kalash, Akshat, Roli, Mauli, Banana leaf, White cloth, Fruits, Flowers, Mango leaves, Seven Puas or Sweet Puri, Camphor, Cloves, Betel Nut, Suhaag items, Silver bracelet or Silk thread must be included in the Puja.

 

Santan Saptami Puja Vidhi (Rituals) - in English

  1. On the day of Santan Saptami, wake up early in the morning, take a bath and wear clean clothes and bow before Lord Shiva and Mother Gauri and take a vow to fast. 
  2. Now start your fast and while keeping the fast, prepare the prasad for the worship with purity. 
  3. For this, prepare 7 packets of kheer-puri and jaggery or 7 sweet puris. 
  4. This puja should be done by noon. 
  5. Make a square on the ground for worship and place a stool on it and install the idol of Shankar Parvati on it. 
  6. Now install the Kalash, keep a coconut with banana leaf in it. 
  7. Light a lamp and prepare the Aarti plate in which keep turmeric, kumkum, rice, camphor, flowers, Kalawa and other materials. 
  8. Now tie 7 sweet puris in a banana leaf and keep it in the puja and while worshiping, offer Kalawa to Lord Shiva and pray for the protection and progress of the child. 
  9. While worshiping, cotton string or silver Santan Saptami bangle should be worn in the hand. This fast can be done by both the parents to wish for a child. 
  10. After the puja, offer incense, lamp and naivedya and read Santan Saptami Katha. To break the fast, eat seven sweet puris or puas offered in the puja.

Click here to read the story of Santan Saptami - संतान सप्तमी व्रत कथा | Santan saptami vrat katha

 

 

BhaktiHome