Horoscopers.com

Looking for Horoscopes, Zodiac Signs, Astrology, Numerology & More..

Visit Horoscopers.com

 

जन्माष्टमी पूजा सामग्री | Janmashtami puja samagri

Published By: bhaktihome
Published on: Friday, August 23, 2024
Last Updated: Friday, August 23, 2024
Read Time 🕛
3 minutes
Table of contents

Janmashtami puja samagri (जन्माष्टमी पूजा सामग्री) - अगर आप घर पर जनमाष्टमी की पूजा करना चाहते हैं और जनमाष्टमी पूजा सामग्री (Janmashtami puja samagri ) के बारे में जानना चाहते हैं तो आपको बस नीचे दी गई लिस्ट से सामान खरीदना है।

यहाँ जन्माष्टमी पूजा सामग्री, जन्माष्टमी भोग के लिए सामान, जन्माष्टमी श्रृंगार के समान के बारे में बताया गया है ।

If you want to perform Janmashtami Puja at home and want to know about Janmashtami Puja Samagri then don't worry. All you have to do is buy the items from the list given below.

 

जन्माष्टमी पूजा सामग्री - Janmashtami puja samagri 

Below is the list of Janmashtami puja samagri.

  1. भगवान कृष्ण के लिए झूला या पालना (Jhoola or cradle for Lord Krishna)
  2. भगवान कृष्ण की मूर्ति (Lord Krishna idol )
  3. बांसुरी (Flute)
  4. फूल (Flowers)
  5. दिया (Diya)
  6. तुलसी की पत्तियां (Tulsi leaves)
  7. कुमकुम (Kumkum)
  8. पूजा थाली (Pooja thali)
  9. पंचामृत (Panchamrit) -  दूध, दही, शहद, घी और केला /मखाना (milk, yogurt, honey, ghee and banana / Makhana )
  10. माखन मिश्री (Makhan mishri)
  11. चंदन (Chandan)
  12. अगरबत्ती / धूप बत्ती (Incense sticks)
  13. गंगाजल (Gangajal)
  14. कोई भी पाँच फल (Any five fruits)
  15. नारियल (Coconut)
  16. आम के पत्तों का तोरण (दरवाजे पर लटकाने वाला) - Mango leaves Toran (door hanging)
  17. कलश (Kalash)
  18. ताम्रपत्र / स्टील का बर्तन / कटोरी 
  19. मेवा  (Dry fruits)

इस त्यौहार पर सभी लोग भगवान कृष्ण के लिए व्रत रखते हैं और उनके जन्म का जश्न मनाते हैं। इस दिन लोग लड्डू गोपाल को सजाते हैं, उनका पालना, उनके कपड़े आदि सभी सजाए जाते हैं। 

उनका श्रृंगार किया जाता है, उनके लिए तरह-तरह के प्रसाद बनाए जाते हैं। उनका अभिषेक किया जाता है, इसके लिए आपको कई सामग्रियों की आवश्यकता होगी। पुराणों में कहा गया है कि जो एक जन्माष्टमी का व्रत करता है, उसे 20 करोड़ एकादशियों का फल मिलता है। इसलिए आपको इस व्रत में पूजा विधि आदि के बारे में अच्छे से जान लेना चाहिए।

 

Janmashtami prasad list - जन्माष्टमी भोग के लिए सामान

  1. मखाना - Makhana 
  2. काजू - Cashew
  3. किशमिश - Raisin
  4. बादाम - Almond
  5. देसी घी - Desi Ghee
  6. नारियल - Coconut 
  7. शहद / गुड़ / चीनी - Honey / Jaggery / Sugar 
  8. माखन मिश्री (Makhan Mishri)

 

जन्माष्टमी श्रृंगार का सामान

  1. बांसुरी
  2. कुंडल
  3. पगड़ी
  4. कड़े
  5. माला
  6. टीका
  7. पाजेब या कमरबंध
  8. काजल
  9. मोर पंख और झूला
  10. सिंहासन
  11. पगड़ी
  12. छड़ी 
  13. पंखा

 

जन्माष्टमी भोग - जन्माष्टमी में क्या प्रसाद चढ़ाएं?

 

माखन मिश्री का भोग

भगवान श्री कृष्ण को माखन और मिश्री बहुत प्रिय है, इसलिए उन्हें माखन और मिश्री का भोग अवश्य लगाना चाहिए और उसमें तुलसी के पत्ते का प्रयोग अवश्य करना चाहिए।

 

पंजीरी का भोग

  • श्री कृष्ण जन्माष्टमी के दिन भगवान को धनिए से बनी पंजीरी का भोग लगाया जाता है। 
  • धनिए के पाउडर में काजू, किशमिश, मिश्री, बादाम और घी मिलाकर मिश्रण तैयार किया जाता है
  • जिसका भोग कान्हा जी को लगाया जाता है। इसमें भी तुलसी के पत्तों का इस्तेमाल जरूर करना चाहिए।

 

पंचामृत - दूध, दही, शहद, घी और केला / मखाना

  • भगवान श्री कृष्ण की पूजा पंचामृत के बिना अधूरी मानी जाती है।
  • श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर भगवान का पंचामृत से अभिषेक किया जाता है और इसे प्रसाद के रूप में बांटा जाता है
  • इसमें तुलसी के पत्तों का इस्तेमाल जरूर करना चाहिए।

 

जन्माष्टमी पूजा विधि देखने के लिए यहाँ क्लिक करें 

 

 

BhaktiHome