
somvati amavasya ke upay: सोमवार को पड़ने वाली अमावस्या को सोमवती अमावस्या के नाम से जाना जाता है। इस दिन व्रत रखने से न केवल शुभ फल की प्राप्ति होती है बल्कि इस दिन कुछ खास उपाय करने से आप अपने जीवन के दुखों और परेशानियों को दूर कर सकते हैं। आइए विस्तार से जानते हैं क्या हैं ये उपाय।
सोमवती अमावस्या के उपाय | Somvati amavasya ke upay
यहाँ हम आपको सोमवती अमावस्या के 7 उपाय बता रहे हैं ।
सोमवती अमावस्या के उपाय (Somvati amavasya ke upay) no - 1
अगर आप अपने पारिवारिक जीवन में सुख-शांति चाहते हैं तो सोमवती अमावस्या के दिन आपको शिव परिवार की पूजा करनी चाहिए।
इस उपाय को करने से आपके बिगड़े हुए काम भी बनने लगते हैं।
सोमवती अमावस्या के उपाय (Somvati amavasya ke upay) no - 2
अगर आप सोमवती अमावस्या के दिन घर में अशोक का पौधा लगाते हैं तो आपको भगवान विष्णु का आशीर्वाद प्राप्त होता है। इस उपाय से आपके पूर्वज भी प्रसन्न होते हैं।
अमावस्या के दिन अशोक का पौधा लगाने के बाद आपको उसकी देखभाल करनी चाहिए। मान्यता है कि ऐसा करने से आपको मोक्ष की प्राप्ति होती है।
सोमवती अमावस्या के उपाय (Somvati amavasya ke upay) no - 3
सोमवती अमावस्या के दिन आपको पितृ दोष से मुक्ति पाने के लिए काले तिल का दान करना चाहिए।
इस उपाय से आपको पितरों का आशीर्वाद तो मिलता ही है, साथ ही करियर के क्षेत्र में भी बरकत होती है।
सोमवती अमावस्या के उपाय (Somvati amavasya ke upay) no - 4
अप्रैल महीने में पड़ने वाली सोमवती अमावस्या के दिन सूर्य ग्रहण भी है।
इसलिए इस दिन सूर्य मंत्रों का जाप करने से आपको लाभ मिल सकता है।
इस दिन आप 'ॐ आदित्याय विद्महे सहस्त्रकिरणाय धीमहि। तन्नो सूर्य: प्रचोदयात्।' का जाप कर सकते हैं।
अगर आप 108 बार मंत्र का जाप करते हैं तो ग्रहण की नकारात्मकता का आप पर कोई असर नहीं होगा। यह उपाय आपको सरकारी क्षेत्रों में लाभ पहुंचा सकता है और अगर पिता से संबंध खराब हैं तो वह भी ठीक हो जाएंगे।
सोमवती अमावस्या के उपाय (Somvati amavasya ke upay) no - 5
इस दिन भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए शिवलिंग पर गंगाजल और बिल्वपत्र चढ़ाना चाहिए।
इस उपाय को करने से धन से जुड़ी समस्याओं से मुक्ति मिलती है।
सोमवती अमावस्या के उपाय (Somvati amavasya ke upay) no - 6
सोमवती अमावस्या के दिन योग और ध्यान करने और चंद्रमा के बीज मंत्र का जाप करने से मानसिक शक्ति मिलती है।
अगर आपकी कुंडली में चंद्रमा कमजोर है तो उसकी स्थिति में भी सुधार होता है।
सोमवती अमावस्या के उपाय (Somvati amavasya ke upay) no - 7
सुख, समृद्धि और धन प्राप्ति के लिए सोमवती अमावस्या के दिन आपको पीपल के पेड़ की जड़ में जल चढ़ाना चाहिए।
पीपल के पेड़ में त्रिदेवों का वास माना जाता है। पीपल की जड़ में जल चढ़ाने से ब्रह्मा, विष्णु, महेश प्रसन्न होते हैं और आपको पितरों का आशीर्वाद भी मिलता है।
यह उपाय आपके सभी दुखों को दूर कर सकता है।