Horoscopers.com

Looking for Horoscopes, Zodiac Signs, Astrology, Numerology & More..

Visit Horoscopers.com

 

नवरात्रि नवमी पूजा विधि | Navratri navami puja vidhi

Published By: bhaktihome
Published on: Friday, October 11, 2024
Last Updated: Friday, October 11, 2024
Read Time 🕛
3 minutes
Rate it !
No votes yet
नवरात्रि नवमी पूजा विधि | Navratri navami puja vidhi
Table of contents

Navratri navami puja vidhi | How to do navami puja at home - नवरात्रि का समय नवदुर्गा की पूजा के लिए बहुत खास माना जाता है। इसी तरह नवरात्रि की अष्टमी और नवमी तिथि भी बहुत खास मानी जाती है।

अष्टमी और नवमी में माता रानी की पूजा के बाद कन्या पूजन किया जाता है और इसके बाद ही व्रत तोड़ा जाता है। ऐसे में आइए जानते हैं नवरात्रि के नौवें दिन की पूजा विधि, भोग और मंत्र।

नवरात्रि नवमी पूजा विधि | Navratri navami puja vidhi in hindi | How to do navami puja at home

शारदीय नवरात्रि की नवमी पर मां सिद्धिदात्री की पूजा की जाती है. इसके अलावा लोग इस दिन कन्या पूजन (Kanya Pujan) और हवन पूजन (Havan Pujan) भी करते हैं. फिर इसके बाद नवरात्रि व्रत का पारण किया जाता है. आपको बता दें कि नवरात्रि की नवमी को महा नवमी (Maha Navami) और दुर्गा नवमी (Durga Navami ) के नाम से भी जाना जाता है. 

नवरात्रि नवमी की पूजा कैसे करें | Navratri Navami ki puja kaise kare

चैत्र नवरात्रि के नौवें दिन राम नवमी मनाई जाती है. आइए आपको शारदीय नवरात्रि की नवमी की पूजा विधि, अनुष्ठान, भोग, व्रत कथा समेत सारी जानकारी बताते हैं.

  1. नवरात्रि के नौवें दिन सुबह स्नान करके प्रसाद और नौ रसों से युक्त भोजन तैयार करें।
  2. पूजा शुरू करने से पहले देवी सिद्धिदात्री का ध्यान करें और उनके मंत्रों का जाप करें।
  3. फिर माता को फल, भोग, मिठाई, पांच मेवे, नारियल आदि अर्पित करें।
  4. इसके बाद माता को रोली लगाएं।
  5. इसके बाद दुर्गा चालीसा और दुर्गा सप्तशती का पाठ करें।
  6. फिर माता की आरती करें। साथ ही हवन पूजन भी करें।
  7. इसके बाद कन्या को भोजन कराएं।
  8. फिर अपना व्रत खोलें।

 

नवरात्रि नवमी अनुष्ठान | नवरात्रि नवमी पर क्या करें | navami pe kya karna chahiye

नवरात्रि नवमी पर ये 4 चीज़ें सामान्यतः की जाती हैं ।

  • माँ सिद्धिदात्री की पूजा
  • कन्या पूजा
  • हवन पूजा
  • व्रत तोड़ना

 

नवमी के दिन क्या भोग लगाना चाहिए?

  • नवरात्रि के नौवें दिन की पूजा में आप माता रानी को सूजी का हलवा, पूरी, काले चने और खीर का भोग जरूर लगा सकते हैं। 
  • ये प्रसाद माता रानी को बहुत प्रिय माना जाता है। 
  • इसके बाद कन्याओं को अपने घर बुलाकर उन्हें प्रसाद के रूप में ये चीजें खिलाएं। 
  • इससे देवी बहुत प्रसन्न होती हैं और भक्त को सुख-समृद्धि का आशीर्वाद देती हैं।

 

नवरात्रि नवमी व्रत कथा

नवरात्रि नवमी की पौराणिक कथा के अनुसार भगवान शिव ने मां सिद्धिदात्री की कठोर तपस्या करके 8 सिद्धियां प्राप्त की थीं। 

कहा जाता है कि मां सिद्धिदात्री की कृपा से भगवान शिव का आधा शरीर देवी का हो गया और वे महादेव अर्धनारीश्वर कहलाए। 

मां दुर्गा के नौवें स्वरूप को अन्य सभी स्वरूपों की तुलना में सबसे शक्तिशाली बताया गया है। 

कहा जाता है कि मां दुर्गा का यह स्वरूप सभी देवी-देवताओं के तेज से प्रकट हुआ था। 

मां सिद्धिदात्री ने राक्षस महिषासुर का वध कर सभी को उसके अत्याचारों से मुक्ति दिलाई थी।

माँ सिद्धिदात्री आरती | Siddhidatri mata ki Aarti

जय सिद्धिदात्री माँ तू सिद्धि की दाता।

तु भक्तों की रक्षक तू दासों की माता॥

तेरा नाम लेते ही मिलती है सिद्धि।

तेरे नाम से मन की होती है शुद्धि॥

 

कठिन काम सिद्ध करती हो तुम।

जभी हाथ सेवक के सिर धरती हो तुम॥

तेरी पूजा में तो ना कोई विधि है।

तू जगदम्बें दाती तू सर्व सिद्धि है॥

 

रविवार को तेरा सुमिरन करे जो।

तेरी मूर्ति को ही मन में धरे जो॥

तू सब काज उसके करती है पूरे।

कभी काम उसके रहे ना अधूरे॥

 

तुम्हारी दया और तुम्हारी यह माया।

रखे जिसके सिर पर मैया अपनी छाया॥

सर्व सिद्धि दाती वह है भाग्यशाली।

जो है तेरे दर का ही अम्बें सवाली॥

 

हिमाचल है पर्वत जहां वास तेरा।

महा नंदा मंदिर में है वास तेरा॥

मुझे आसरा है तुम्हारा ही माता।

भक्ति है सवाली तू जिसकी दाता॥

 

 

 

BhaktiHome