Horoscopers.com

Looking for Horoscopes, Zodiac Signs, Astrology, Numerology & More..

Visit Horoscopers.com

 

हनुमान जी के 12 नाम की स्तुति | श्री हनुमानद्वादशनाम स्तोत्र

Published By: bhaktihome
Published on: Wednesday, August 28, 2024
Last Updated: Thursday, August 29, 2024
Read Time 🕛
2 minutes
Rate it !
No votes yet
Hanuman ji mantra
Table of contents

हनुमान जी के 12 नाम की स्तुति, Hanuman ji ke 12 naam ka jaap:  हिन्दू सुख-शांति के लिए कई देवताओं की पूजा करते हैं और उनमें से एक हैं भगवान बजरंगबली। पवनसुत हनुमान जो रामायण के अनुसार श्री राम के परम भक्त हैं और उन्हें कई अलग-अलग नामों से पुकारा जाता है। 

हनुमान जी के 12 नाम की स्तुति 

कहा जाता है कि श्री राम भक्त हनुमान जी ही एकमात्र ऐसे भगवान हैं जिनकी पूजा लगभग हर कोई करता है और उनकी पूजा का फल अवश्य प्राप्त करता है। 

आज हम आपको भगवान हनुमान जी के उन 12 नामों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनका सदैव स्मरण करना चाहिए और प्रतिदिन उनकी पूजा करनी चाहिए, ताकि दुख-दर्द दूर हो जाएं और परिवार में सुख-शांति बनी रहे।

हनुमान जी के 12 नाम की स्तुति से पहले हम हनुमान जी के 12 नाम जानते हैं जो इस प्रकार हैं।

 

यह भी पढ़ें - श्री हनुमान द्वादश नाम स्तोत्रम् अर्थ सहित | Shri Hanuman Dwadash naam stotram

 

हनुमान जी के 12 नाम

  1. हनुमान
  2. अंजनिपुत्र
  3. वायुपुत्र
  4. महाबल
  5. रामेष्ट
  6. फाल्गुनसखा
  7. पिंगाक्ष
  8. अमितविक्रम
  9. उदधिक्रमण
  10. सीताशोकविनाशन
  11. लक्ष्मणप्राणदाता
  12. दशग्रीवस्य दर्पहा

 

हनुमान जी के 12 नाम की स्तुति | Hanuman ji ke 12 naam ka jaap

हनुमान जी के 12 नाम की स्तुति, हनुमान द्वादश नाम स्तोत्र (हनुमानद्वादशनाम स्तोत्र - hanuman dwadash naam stotram) से करते हैं। द्वादश का मतलब होता है 12.

 

श्री हनुमानद्वादशनाम स्तोत्र - Shri hanuman dwadash naam stotram

हनुमानञ्जनीसूनुर्वायुपुत्रो महाबल: ।

रामेष्ट: फाल्गुनसख: पिङ्गाक्षोऽमितविक्रम: ॥

उदधिक्रमणश्चैव सीताशोकविनाशन:।

लक्ष्मणप्राणदाता च दशग्रीवस्य दर्पहा ॥

एवं द्वादश नामानि कपीन्द्रस्य महात्मन: ।

स्वापकाले प्रबोधे च यात्राकाले च य: पठेत् ॥

तस्य सर्वभयं नास्ति रणे च विजयी भवेत्।

राजद्वारे गह्वरे च भयं नास्ति कदाचन ॥

 

Also read Hanuman ji ki siddh chaupai

 

हनुमान जी के 12 नाम की स्तुति - सरल विधि

अगर ऊपर के मंत्र आपको कठिन लग रहे हैं तो इस प्रकार से भी जाप कर सकते हैं।

1) ॐ हनुमान

2) ॐ अंजनी पुत्र

3) ॐ वायु पुत्र

4) ॐ महाबल

5) ॐ रामेष्ठ

6) ॐ फाल्गुन सखा

7) ॐ  पिंगाक्ष

8) ॐ अमित विक्रम

9)ॐ उदधिक्रमण

10) ॐ सीता शोक विनाशन

11) ॐ लक्ष्मण प्राण दाता

12) ॐ दशग्रीव दर्पहा

 

हनुमान जी के 12 नाम की स्तुति मंत्र

हनुमान जी के 12 नाम की स्तुति करने का एक और तरीका है। आप नीचे दिए गए तरीके से भी हनुमान जी के 12 नामों का जाप कर सकते हैं।

मंत्र: ॐ श्री हनुमते नमः।
Mantra: Om Shri Hanumate Namah।

मंत्र: ॐ अञ्जनी सुताय नमः।
Mantra: Om Anjani Sutaya Namah।

मंत्र: ॐ वायुपुत्राय नमः।
Mantra: Om Vayuputraya Namah।

मंत्र: ॐ महाबलाय नमः।
Mantra: Om Mahabalaya Namah।

मंत्र:  ॐ रामेष्ठाय नमः।
Mantra:  Om Rameshthaya Namah।

मंत्र: ॐ फाल्गुण सखाय नमः।
Mantra: Om Phalguna Sakhaya Namah।

मंत्र: ॐ पिंगाक्षाय नमः।
Mantra: Om Pingakshaya Namah।

मंत्र: ॐ अमितविक्रमाय नमः।
Mantra: Om Amitavikramaya Namah।

मंत्र: ॐ उदधिक्रमणाय नमः।
Mantra: Om Udadhikramanaya Namah।

मंत्र: ॐ सीताशोकविनाशनाय नमः।
Mantra: Om Sitashokavinashanaya Namah।

मंत्र: ॐ लक्ष्मणप्राणदात्रे नमः।
Mantra: Om Lakshmanapranadatre Namah।

मंत्र: ॐ दशग्रीवस्य दर्पाय नमः।
Mantra: Om Dashagrivasya Darpaya Namah।

 

BhaktiHome