
Somvati amavasya upay for pitra dosh: इस साल भाद्रपद मास की अमावस्या सोमवार को पड़ रही है। इस वजह से इसे सोमवती अमावस्या कहा जाएगा। अगर अमावस्या सोमवार को पड़े तो इसका महत्व और भी बढ़ जाता है। सोमवती अमावस्या साल में एक या दो बार आती है। अमावस्या के दिन स्नान, दान और व्रत करने से पुण्य फल की प्राप्ति होती है। इसके अलावा अमावस्या के दिन पितरों का तर्पण और पिंडदान भी किया जाता है।
Somvati amavasya upay for pitra dosh - पितृ दोष के लिए अमावस्या पर क्या करें?
मान्यता है कि अमावस्या के दिन पितर धरती पर आते हैं। ऐसे में इस दिन ये काम करने से पितृ दोष से मुक्ति मिलती है और पितरों का आशीर्वाद प्राप्त होता है। हिंदू धर्म में पूर्णिमा की तरह अमावस्या का भी विशेष महत्व है।
कहा जाता है कि अमावस्या के दिन किसी पवित्र नदी में स्नान और दान करने से सभी पापों से मुक्ति मिलती है। इसके अलावा अमावस्या के दिन पितृ तर्पण जरूर करना चाहिए।
ऐसा करने से पितरों का आशीर्वाद प्राप्त होता है। अगर पितृ प्रसन्न होते हैं तो परिवार में खुशियां आती हैं, लड़ाई-झगड़े दूर रहते हैं। अगर पितृ नाराज हैं तो व्यक्ति को धन से जुड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इसके साथ ही उसे स्वास्थ्य से जुड़ी कई परेशानियों का भी सामना करना पड़ता है।
Somvati amavasya upay for pitra dosh
- पितृ दोष दूर करने के लिए सोमवती अमावस्या पर करें ये उपाय
- सोमवती अमावस्या पर शाम के समय पीपल के पेड़ के नीचे तिल के तेल का दीपक जलाएं।
- पितृ दोष दूर करने के लिए अमावस्या के दिन भोर में पीपल के पेड़ की जड़ में काले तिल डालें और जल चढ़ाएं।
- सोमवती अमावस्या पर सफेद चीजें (चीनी, चावल, सफेद कपड़े, सफेद मिठाई) दान करें।
- इसके अलावा सोमवती अमावस्या पर पितरों के नाम पर ब्राह्मणों को भोजन भी कराएं। पितरों का आशीर्वाद मिलेगा।
Also Read (यह भी पढ़ें)
सोमवती अमावस्या पर क्या दान करना चाहिए | Somvati amavasya par kya daan karna chahiye
सोमवती अमावस्या के 7 उपाय | Somvati amavasya ke upay
Somvati amavasya in english | fast | significance | items
सोमवती अमावस्या व्रत विधि, सामग्री और मंत्र | Somvati amavasya vrat vidhi
सोमवती अमावस्या की शुभकामनाएं | Somvati amavasya wishes in hindi