Read Time 🕛
3 minutes
Table of contents
सोमवती अमावस्या के टोटके (somvati amavasya ke totke): सोमवती अमावस्या पर घर में नियमित समय पर दीपक जलाने से देवी लक्ष्मी घर में वास करती हैं। जानिए सोमवती अमावस्या के टोटके या उपाय ।
सोमवती अमावस्या के टोटके | Somvati amavasya ke totke
सोमवती अमावस्या टोटका (Somvati amavasya totka) - 1
- सोमवती अमावस्या के दिन गेहूं के आटे की रोटी बनाकर उस पर गुड़ का छोटा टुकड़ा रखकर गाय को खिलाएं।
- इस दिन गाय की सेवा करने से नौ ग्रहों के दोष दूर होते हैं। घर में लक्ष्मी जी का वास होता है।
सोमवती अमावस्या टोटका (Somvati amavasya totka) - 2
- भाद्रपद अमावस्या के दिन रात को 12 बजे लाल धागे की बत्ती वाला घी का दीपक जलाएं।
- उसमें थोड़ी केसर डालें।
- श्री सूक्त का पाठ करें।
- मान्यता है कि ऐसा करने से मां लक्ष्मी घर में स्थाई रूप से निवास करती हैं।
सोमवती अमावस्या टोटका (Somvati amavasya totka) - 3
- सोमवती अमावस्या के दिन जल में चंदन और गुड़ मिलाकर तुलसी के पेड़ पर चढ़ाएं
- और शाम के समय तुलसी के नीचे घी का दीपक जलाएं और तुलसी की 108 बार परिक्रमा करें।
- मान्यता है कि इससे मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं।
सोमवती अमावस्या टोटका (Somvati amavasya totka) - 4
- अमावस्या के दिन जब सूर्य अस्त हो जाए और रात का अंधेरा छाने लगे तो
- उस समय पितरों के लिए दीपक जलाना चाहिए।
- इससे पितरों को प्रसन्नता होती है।
सोमवती अमावस्या टोटका (Somvati amavasya totka) - 5
- सोमवती अमावस्या का दिन सोम यानि चंद्र देव से संबंधित है।
- ऐसे में आपको चंद्रमा से संबंधित चीजों का दान करना चाहिए।
- इस दिन आप चांदी, सफेद कपड़े, दही, खीर, मिश्री, अक्षत, मोती आदि का दान कर सकते हैं।
सोमवती अमावस्या टोटका (Somvati amavasya totka) - 6
- सोमवती अमावस्या के दिन सुहागिन महिलाओं को सुबह स्नान करने के बाद शिवलिंग पर जल चढ़ाना चाहिए
- और घी का चौमुखा दीपक जलाकर भोलेनाथ का स्मरण करना चाहिए।
- कहा जाता है कि इससे पति की आयु बढ़ती है।
सोमवती अमावस्या टोटका (Somvati amavasya totka) - 7
- पीपल के पेड़ की जड़ में भगवान विष्णु का वास मानते हुए महिलाएं पीपल के पेड़ की 108 बार परिक्रमा करती हैं और उसकी पूजा करती हैं।
- मान्यता है कि इस दिन पीपल के पेड़ की जड़ में भगवान विष्णु का वास होता है, इसलिए इस दिन पीपल के पेड़ की जड़ की पूजा की जाती है
- और "ॐ नमो भगवते वासुदेवाय नमः" का 108 बार जाप करते हुए पीपल के पेड़ की परिक्रमा करनी चाहिए।
- ऐसा करने से पितरों की आत्मा को शांति मिलती है।
Also Read (यह भी पढ़ें)
सोमवती अमावस्या पर क्या दान करना चाहिए | Somvati amavasya par kya daan karna chahiye
सोमवती अमावस्या के 7 उपाय | Somvati amavasya ke upay
Somvati amavasya in english | fast | significance | items
सोमवती अमावस्या व्रत विधि, सामग्री और मंत्र | Somvati amavasya vrat vidhi
सोमवती अमावस्या की शुभकामनाएं | Somvati amavasya wishes in hindi
पितृ दोष के लिए अमावस्या पर क्या करें | Somvati amavasya upay for pitra dosh