पितृ स्तोत्र - पाठ, अर्थ और लाभ | Pitra stotra in hindi
पितृ स्तोत्र हिंदी में, पितृ स्तोत्र इन हिंदी, Pitra stotra in hindi: पितृ स्तोत्र का पाठ पूर्वजों के लिए किया जाता है। खासकर अगर पितृ पक्ष के दौरान पितृ स्तोत्र का पाठ किया जाए तो पितृ दोष से मुक्ति मिलती है। पूर्वज प्रसन्न होकर आशीर्वाद देते हैं। घर में सुख-समृद्धि आने लगती है। जिन लोगों की कुंडली में पितृ दोष है उन्हें रोजाना इस स्तोत्र का पाठ करना चाहिए।
मार्कंडेय पुराण में इस स्तोत्र का उल्लेख है। जो लोग रोजाना इस स्तोत्र का पाठ करने में असमर्थ हैं वे चतुर्दशी और अमावस्या के दिन इस स्तोत्र का पाठ कर सकते हैं। पुराणों में इस दिन को पितरों के लिए खास माना गया है।
